Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

वृत्तकूट आश्रम पकड़ी में माता जी की प्रथम पुण्य तिथि पर गरीबों और असहायों में कम्बल का किया गया वितरण




रतसर (बलिया) विहंगम योग वृत्तकूट आश्रम पकड़ी स्थित सुकृत निवास पर माता स्व०माधुरी देवी की प्रथम पुण्य तिथि पर आश्रम के बटुकों द्वारा वेद मंत्रो के साथ वैदिक पूजन- हवन कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान विहंगम योग के  संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज ने सैकड़ों दिव्यांग,वृद्ध एवं असहायों को कंबल वितरित किया। बताते चले कि सदगुरु सदाफल देव इण्टर कालेज के प्रबन्धक धर्मेन्द्र देव जी की माता श्री का पिछले वर्ष 10 जनवरी को 85 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। वह काफी सहृदय व ममतामयी थीं। उन्होंने असहाय, गरीब व कमजोर तबके के लोगों के प्रति हमेशा उदारता के साथ मदद में सदैव खड़ी रहती थी। सामाजिक समरसता के प्रतीक मानव सेवा के प्रति समाज के निचले पायदान पर खड़े लोगों का हमेशा मदद करती रहती थी। कार्यक्रम के पूर्व उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments