Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

विवाह में जयमाला के समय दूल्हे को नखरा दिखाना पड़ा भारी, दुल्हन ने छाती पर दे मारी लात, वीडियो वायरल

 



विवाह में जयमाला के समय दूल्हे को नखरा दिखाना पड़ा भारी, दुल्हन ने छाती पर दे मारी लात, वीडियो वायरल। सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। हालांकि यहां शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा देखे और शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ तो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं।अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है। वीडियो दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा ही है, मगर इसमें जो कुछ नजर आता है शायद ही पहले कभी देखा होगा। इसमें देखेंगे कि दुल्हन किसी बात पर इतनी नाराज हो गई कि दूल्हे की छाती पर जोरदार लात मार दी। दूल्हे के साथ मारपीट करते हुए दुल्हन का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।


अचानक गुस्सा हो गई दुल्हन

शुरुआत से वीडियो में देखेंगे कि दूल्हा-दुल्हन दोनों एक-दूसरे के सामने खड़े हैं। वरमाला की रस्म निभाई जा रही है। इसमें दूल्हा जैसे ही दुल्हन के गले में वरमाला डालता है वो तुरंत पीछे हट गई। दूल्हा थोड़ी कोशिश के बाद दुल्हन के गले में वरमाला डाल देता है। मगर जब दुल्हन वरमाला डालने के लिए आगे आती है, दूल्हा भी पीछे हटता है। वो वरमाला डालने की कोशिश करती है, मगर कामयाब नहीं हो पाती। इससे दुल्हन इतनी गुस्सा हुई कि वहीं दूल्हे की छाती पर जोरदार लात मार दी। इससे बेचारा वहीं चारों खाने चित्त हो गया।

देखिए वीडियो

मालूम हो कि दूल्हे के साथ मारपीट करते हुए दुल्हन का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो एक्स पर @nikkym143 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।



डेस्क

No comments