Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नही रहे पूर्व प्रधानाचार्य एवं सपा नेता राजदेव पाण्डेय,निधन पर जताया शोक




रतसर (बलिया) समाज सेवी एवं श्री बजरंग जूनियर हाईस्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य राजदेव पाण्डेय के निधन पर कई समाजसेवियों व सामाजिक संगठनों ने दुख व्यक्त किया है। जनऊपुर निवासी समाजसेवी व वरिष्ठ सपा नेता राजदेव पाण्डेय (62) का शुक्रवार की सुबह हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन पर जनऊबाबा साहित्यिक संस्था" निर्झर" के तत्वाधान में शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई। संस्था के संयोजक प्रेमनारायण पाण्डेय ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि राजदेव पाण्डेय ने अपने जीवन काल में लोगों की सेवा कर लोकहित में काम किए हैं। उनके किए गए कार्यों को कभी भी नही भुलाया जा सकता है। वे आज इस दुनिया में नहीं है,लेकिन सदैव हमारे दिलों में रहेंगे। वे अपने पीछे तीन पुत्रियां एवं एक पुत्र छोड़ गए है। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।



रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments