नौरंगा ग्राम पंचायत के भगवानपुर के 5 लोगों का मकान गंगा में समाया
बलिया : गंगा उस पार नौरंगा ग्राम पंचायत के भगवानपुर के 5 लोगों का मकान रविवार की रात कटान के भेट चढ़ गया है जिसमे तीन लोगों का सरकार द्वारा बनवाया गया इंदिरा आवास शामिल है। जिन लोगो का मकान गंगा नदी में विलीन हुआ हैं उसमे मुन्ना साह, तेतरी देवी पत्नी सीताराम साह, रामेश्वर ठाकुर, अर्जुन ठाकुर व भीम ठाकुर का मकान शामिल है। गंगा में विलीन से गांव में दहशत का माहौल है।
उपजिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह ने बताया मुन्ना साह, तेतरी देवी और रामेश्वर ठाकुर का इंदिरा आवास है जबकि अर्जुन ठाकुर व भीम ठाकुर अपना स्वयं से मकान बनवाया था। इन पांचों पीड़ितों को बाढ़ राहत शिविर में रहने व खाने की व्यवस्था की गई हैं नियमानुसार सरकारी सहायता उपलब्ध कराने के लिए कार्यवाई कराई जा रही हैं।
By- Dhiraj Singh


No comments