जिलाधिकारी ने कटान प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा
रामगढ़, बलिया । बाढ़ व कटान का निरीक्षण करने जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह वृहस्पतिवार की शाम गंगा उस पार नौरंगा, चक्की नौरंगा पहुंचे। वहां बाढ़ कटान से हो रहे नुकसान का जायजा लेते हुए मौके पर उपस्थित बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता संजय मिश्र से अगले साल के लिए प्रोजेक्ट बनाने के साथ ही डेंजर पॉइंट चक्की नौरंगा में तुरंत कोई ना कोई कार्य करने का निर्देश दिया। जिस पर बाढ़ विभाग के कर्मचारियों ने हरे पेड़ों की टहनियों झाड़ डाल कर नुकसान होने से रोकने के कवायद में जुट गए। जिलाधिकारी ने बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश देते हुए कहा कि 24 घंटा एक बाढ़ विभाग जेई और एई कि ड्यूटी यहां लगा दी जाय जो यहां रहकर बाढ़ बचाव में जो भी समस्या हो उसे हल करें। किसी भी हाल में ग्रामीणों की परेशानी नहीं होनी चाहिए और अगले साल के लिए दूबेछपरा और नौरंगा भुआल छपरा के लिए पक्का निर्माण करने हेतु प्रोजेक्ट बनाइए। जिसे मैं अपने स्तर से पास करने का प्रयास करूंगा। ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। साथ ही मौके पर उपस्थित उपजिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह से कहे की आपका लेखपाल आप अपने कानूनगो को हर हाल में यहां मौजूद रखे। और बाढ़ में चिकित्सकों की भी व्यवस्था की जाए। जिसमें दोनों चिकित्सक मवेशी और आदमी दोनों मौके पर रहे। बाढ़ आने पर जिनके घरों में पानी जाने की आशंका हो उन्हें सुरक्षित पर रखने की अभी से ही व्यवस्था कर ली जाए। यही नहीं पशुओं के लिए चारा की भी व्यवस्था की जाए। मनुष्य का भोजन तो मिल सकता है पशुओं के लिए चारा की व्यवस्था करनी पड़ेगी। जिस पर उप जिलाधिकारी ने बताया कि पहले से ही फेकू बाबा स्थान को चिन्हित कर लिया गया है। जहां लेखपाल एएनएम और चिकित्सक की तैनाती कर दी गई है। जरूरत पड़ने पर अन्य अधिकारी और कर्मचारियों भी लगाए जाएंगे। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने नौरंगा भुआल छपरा के ग्रामीणों की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया। इस मौके पर एई एसके प्रियदर्शी, जेई अमरनाथ वर्मा, कुम्भराज, प्रशांत कुमार मौजूद रहे। जहां पूर्व प्रधान राजमंगल ठाकुर, लकड़ी मिश्र, प्रधान सुरेन्द्र ठाकुर, रमाकांत ठाकुर, अमर नाथ मिश्र, संजय ठाकुर, जगदत ठाकुर, आदि ने गांव कि समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। जिस पर तत्काल उपस्थित अधिकारियों को निराकरण के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया।
रिपोर्ट: रवीन्द्र मिश्र
No comments