Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

श्रीराम पांडेय हत्याकाण्ड का एक आरोपित गिरफ्तार




रेवती (बलिया) पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बीते 26 मार्च को रात में मक्का के खेत में बोये कुछ मक्का के पौधे उखाड़ने के विवाद में श्रीराम पांडेय की लाठी डंडे से पिटाई से हुई मौत के मामले में एक आरोपित को हत्या में प्रयुक्त लाठी सहित गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया गया। 

 मृतक श्रीराम पांडेय के भतीजा योगेश पांडेय ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि मक्का का पौधा उखाड़ने को लेकर प्रतिवादी गण द्वारा गाली गलौज दी गई। गाली देने से मना करने पर लाठी से पीट कर कर घायल कर दिया गया। दवा इलाज के लिए सीएचसी पर भर्ती कराने पर डा. द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। विवेचना कार्यवाही के दौरान थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल रविवार को क्षेत्र में चेकिंग अभियान में लगे थे। मुकदमा में वांछित आरोपित भृगुनाथ सिंह निवासी वार्ड नंबर 3 को सीएचसी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि मृतक श्रीराम पांडेय मेरे पड़ोसी है। जो शराब पीने के आदि थे। शराब पीने के लिए मेरे घर के रास्ते से आते जाते थे। आते जाते अक्सर गाली देते थे। मृतक के घर के समीप मेरा खेत है। जिसमें मक्का का फसल बोया गया है। 26 की रात खेत देखने गया तो मेरे सामने दो चार मक्के के पौधे उखाड़ दिए। मुझे गुस्सा आने पर डंडे से पिटाई की तो अचेत होकर खेत में गिर पड़े तथा उनकी मृत्यु हो गई।




पुनीत केशरी

No comments