Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

गुमशुदा तीन अलग-अलग मोबाईल बरामद कर पुलिस ने उनके स्वामी को किया सुपुर्द



रेवती (बलिया) स्थानीय पुलिस द्वारा गुमशुदा तीन अलग-अलग मोबाईल को उनके स्वामी को सुपुर्द कर दिया गया। 

आवेदकगण शिवम वर्मा निवासी रेवती, विशाल सिंह निवासी गांव गायघाट तथा सलौनी देवी पत्नी राजकुमार यादव निवासी गांव भोपालपुर का क्रमशः  5 अक्टूबर 2025, 5 दिसंबर 2025 तथा 20 मार्च 2026 को अलग अलग कंपनी के मोबाइल सेट गुम हो गया था।  थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर सीईआईआर पोर्टल तथा सर्विलांस टीम के उप निरीक्षक सचिन सरोज, कांस्टेबल शिव प्रसाद द्वारा खोज किया जा रहा था। जिसके क्रम में सोमवार को बरामद मोबाइलों को उनके स्वामी को सुपुर्द कर दिया गया। मोबाईल स्वामी द्वारा पुलिस की सक्रियता पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।



पुनीत केशरी

No comments