Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

एमडीई पब्लिक स्कूल बरवां में धूमधाम से वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन




गड़वार(बलिया) बरवां स्थित एमडीई पब्लिक स्कूल में रविवार रात्रि वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष व विधायक संग्राम सिंह यादव तथा विशिष्ट अतिथि एलआईसी के डीओ संजय सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने समाज से जुड़े विषयों पर गीत एवं नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि संग्राम सिंह यादव ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि “शिक्षा शेरनी के दूध के समान है, जो इसे पीता है वह दहाड़ता है।” उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने और समाज में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक दीना नाथ सिंह, शिवजी यादव,पूर्व प्रधान इम्तियाज अहमद,आदित्य चौहान,एकलाख अहमद,रणधीर चौहान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संदीप कुमार मौर्य ने की तथा संचालन डायरेक्टर राहुल कुमार चौहान ने किया।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments