पंखे में उतरा करंट,चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
गड़वार(बलिया) सुखपुरा थाना क्षेत्र के चंदुकी गांव में फर्राटा पंखा में करंट उतरने से रविवार रात वीर बहादुर वर्मा (40) पुत्र स्व.परशुराम वर्मा की मौत हो गई। वह मजदूरी करके जीवन यापन करते थे। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। वीर बहादुर मजदूरी कर परिवार का जिविकोपार्जन करते थे। वह रविवार की शाम खेत की रोपाई कर घर आए। रात करीब आठ बजे खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए। उसी दौरान बिजली आ गई। खाट से कुछ दूर रखा फर्राटा पंखा चलते समय अचानक गिर गया। उसे उठाने के लिए गए तो पंखे में उतर रहे करंट की चपेट में आ गए। यह देख उनकी पत्नी ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक की 16 वर्षीय पुत्र सोनू वर्मा,11 वर्षीय पुत्र शिवम व आठ वर्षीय पुत्री रानी के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी शकुन्तला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी सुखपुरा रत्नेश दुबे ने बताया कि शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments