दिन भर तथा देर रात्रि तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहने लेकर हलकान रहे विद्युत कर्मी
रेवती (बलिया) रविवार को दिन भर तथा देर रात्रि तक लगातार विद्युत की आपूर्ति बाधित रहने को लेकर विद्युत कर्मी पूरे समय हलकान रहे हैं। रेवती टाऊन फीडर से संबद्ध हंडियाकला के फीडर का पैनल जल जाने से दिन भर नगर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप्प रही। सायं को जैसे ही सप्लाई आई। ट्रिपिंग शुरू हो गया। रात 9 बजे बड़ी बाजार में सतोष खैनी दुकान के समीप केबिल तार धू धू कर जलने लगा। इसको ठीक कर जैसे ही सप्लाई शुरू हुई। मुन्ना सिंह के गढ़ पर तथा चेयरमैन साहब के घर के समीप दो दो जगह केबिल तार लोड के चलते टूट गया । तार ठीक करने के बाद पुनः सप्लाई आते ही बीज गोदाम पर स्थित 400 केवीए ट्रांसफार्मर का फेश गल गया। रात दो बजे बिजली की आपूर्ति बहाल होने के बावजूद फेश गलने के चलते वार्ड नंबर 13, 6,5 की जनता को पूरी रात विद्युत आपूर्ति ठप्प रहने से काफी परेशानी झेलनी पड़ी। सोमवार को घंटे, घंटे पर ट्रिपिंग से आपूर्ति बार बार बाधित रही।
पुनीत केशरी


No comments