ट्रेन की चपेट में आने से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत
रेवती (बलिया) रेवती सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के बीच कोलनाला रेलवे क्रासिंग के समीप शनिवार की रात 10 बजे किसी ट्रेन की चपेट में आने से क्षेत्र के झरकटहाँ गांव निवासी 60 वर्षीय दयावीर राम की मौत हो गई। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल बलिया भेज दिया गया।
देर सायं दयावीर राम घर से निकले थे। स्वजन उन्हें इधर उधर तलाश रहे थे। रात 10 बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति कोलनाल रेलवे क्रासिंग के समीप ट्रेन से कट गया है। वहां पहुंचे तो मृतक की शिनाख्त हुई। घटना की सूचना पर रेवती पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुनीत केशरी


No comments