Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

ट्रेन से गिरने से 18 वर्षीय युवक की मौत



रेवती (बलिया) स्थानीय रेवती रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात किसी ट्रेन से गिरने से नगर के वार्ड नंबर 10 निवासी 18 वर्षीय बिट्टू शाह की मौत हो गई। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल बलिया भेज दिया गया। 

जानकारी के अनुसार बिट्टू शनिवार की रात साढ़े ग्यारह बजे आनंद बिहार (दिल्ली) से सुपर फास्ट भृगु एक्सप्रेस से गांव रेवती आ रहा था। रविवार को दोपहर में बलिया उत्तर गया। वहा से रात में किसी ट्रेन से रेवती आते समय स्टेशन पर गिरने से उसकी मौके पर मौत हो गई। बरसात की वजह से घटना की जानकारी के संबंध में किसी को कुछ पता नहीं चला। सोमवार को सुबह स्टेशन पर ठेका से टिकट बिक्री का कार्य करने वाले पवन गुप्ता द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे थाना के एस आई माखन सिंह द्वारा शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की गई। मृतक से बड़े दो भाई व दो बहनों है। इस घटना से मृतक की माता मराची देवी रोते रोते बुरा हाल है।



पुनीत केशरी

No comments