Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

दो वांछित हत्या आरोपित गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो बरामद



गड़वार (बलिया) स्थानीय थाना पुलिस को वांछित दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक स्कार्पियो भी बरामद की है।

थानाध्यक्ष हितेश कुमार के नेतृत्व में रतसर चौकी प्रभारी बांक बहादुर सिंह ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर सोमवार की सुबह रामपुर भोज के पास सड़क किनारे बाग से सूरज चौहान निवासी शिव मंदिर टड़िया तथा गोविंद चौहान निवासी रामपुर भोज को  गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ थाना गड़वार में बीएनएस की धारा 103(1),109(1) व 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक बांक बहादुर सिंह, कांस्टेबल नागेन्द्र कुमार,कांस्टेबल विशाल यादव व कांस्टेबल अशोक यादव शामिल रहे।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments