युवक पर जानलेवा हमला, पैर टूटा, अशनाई के एंगल से जांच में जुटी पुलिस
मनियर (बलिया)। थाना क्षेत्र के बहदुरा गांव निवासी रमेश कुमार गोंड ने मनियर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 15 जुलाई 2026 की रात करीब 9:00 बजे वह भागीपुर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान असना-भागीपुर मार्ग पर सुरुज सिंह के घर के दक्षिण स्थित मैदान के पास तीन लोगों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।पीड़ित के अनुसार हमले में उनका दाहिना पैर टूट गया तथा उनका मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद उन्होंने मनियर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।तहरीर के आधार पर मनियर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने धनौती निवासी अर्जुन राजभर, रवि राजभर तथा एक अज्ञात के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुत्रो के माने पिडित युवक एक गांव में अपनी प्रेमिका के साथ रगे हाथ पकडा गया जिससे ग्रामीणों ने जमकर खातीर दारी कि थी पिडित युवक किसी तरह जान बचाकर भागा। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के पीछे अशनाई (प्रेम प्रसंग) का मामला सामने आ रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। इस संबंध में थाना प्रभारी मनियर अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अशनाई से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि हमलावर नाबालिग है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
रिपोर्ट - मनु तिवारी


No comments