विधायक के तेवर पर बैकफुट पर आया बिजली विभाग
रेवती (बलिया) बिजली की अघोषित कटौती से परेशान नागरिकों की सूचना पर शुक्रवार की रात भाजपा कार्यकर्ताओं के संग विद्युत केंद्र रेवती पहुंची विधायक बिजली की कटौती पर मौजूद कर्मियों पर भड़क उठी। उन्होंने पावर हाउस से जिलाधिकारी बलिया को मोबाइल फोन से बताया कि मै यहां पावर हाउस पर पहुंची हूं। जेई व अन्य अधीनस्थ कर्मी मोबाइल स्वीच ऑफ कर बैठे है। क्या जनता रात में घर से बाहर सड़क पर सोयेगी। यहां मौजूद कर्मचारी शराब पीए हुए हैं। ऐसे में आपूर्ति कैसे सुचारू से मिलेगी। सरकार ने 18 घंटे विद्युत आपूर्ति का शेड्यूल दे रखा है। यहां 24 घंटे में 5,6 घंटे बिजली मिल रही है। ऐसा कब तक चलेगा। जिलाधिकारी द्वारा सामान्य स्थिति में सप्लाई रहने पर बिजली की कटौती नही होगी के आश्वासन पर विधायक शांत हुई। इस दौरान भाजपा नेता मांडलू सिंह, भोला ओझा, प्रिन्स पटवा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। बीते एक सप्ताह से क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती तथा ट्रिपिंग के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बमुश्किल एक घंटा भी बिजली की आपूर्ति ठहर नही पा रही थी ट्रिपिंग के चलते सप्लाई ठप्प हो जा रही थी। रात्रि में लोगो का घंटा दो घंटा सोना हराम हो गया था।
पुनीत केशरी


No comments