पुलिस ने एनबीडब्ल्यू एवं वसूली वारंट के दो वारंटियों को गिरफ्तार न्यायालय भेजा
मनियर (बलिया)अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) एवं वसूली वारंट के अनुपालन में दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि , उपनिरीक्षक वंशराज सिंह एवं कांस्टेबल अभिषेक दुबे ने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोर्ट संख्या-4, बलिया द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू (सेशन ट्रायल संख्या-128/2016, धारा 272 एवं 273 भादवि) के अनुपालन में बड़ी बाजार वार्ड संख्या-9, थाना मनियर निवासी बड़क वर्मा (28 वर्ष) को उनके घर से गिरफ्तार किया।इसके बाद उपनिरीक्षक मो. इस्माईल शेख, हेड कांस्टेबल कमला यादव, आरक्षी प्रदीप मद्धेशिया तथा महिला आरक्षी नीलू ने अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय बलिया द्वारा जारी वसूली वारंट (इज. संख्या-325/24, धारा 125(3) सीआरपीसी, थाना नगरा) के अनुपालन में ग्राम एवं पोस्ट बड़ागांव, निवासी दिग्विजय वर्मा (36 वर्ष) को उनके आवास से गिरफ्तार किया।दोनों वारंटियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।
मनियर पुलिस ने बताया कि न्यायालय द्वारा जारी वारंटों के प्रभावी अनुपालन एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
रिपोर्ट - मनु तिवारी


No comments