गैर-इरादतन हत्या में वांछित एक अभियुक्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार,प्रसूता की मौत के मामले में आरोपी चल रही थी फरार
गड़वार(बलिया) पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में व थानाध्यक्ष हितेश कुमार के कुशल नेतृत्व में गड़वार पुलिस टीम को सफलता मिली है। थानाध्यक्ष हितेश कुमार ने बताया कि थाना गड़वार पर पंजीकृत धारा 105 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्ता चांदमुनी देवी पत्नी छोटेलाल राम निवासी बहादुरपुर कारी,थाना गड़वार को मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को चौकी प्रभारी रतसर बांक बहादुर सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ बीका भगत के पोखरे की तरफ मेउली रोड के समीप गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय चालान किया गया। बताते चले कि बीते 24 जून को टुनटुन राजभर निवासी सरदासपुर थाना रसड़ा ने गड़वार थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मेरी पत्नी निर्मला देवी अपने मायके जोगापुर,थाना गड़वार में थी और प्रसव होने वाला था। प्रसव कराने के लिए रतसर स्थित एक क्लीनिक संचालिका चांदमुनी और उसके पुत्र कृष्णा ने जिम्मेदारी ली थी। आरोप है कि प्रसव के बाद निर्मला देवी की हालत बिगड़ने लगी और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। इसी दौरान चांदमुनी और उसका पुत्र फरार हो गए।परिजन गंभीर हालत में प्रसुता को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी कृष्णा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जब कि इस मामले में फरार महिला आरोपी चांदमुनी की तलाश जारी थी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक बांक बहादुर सिंह,कां.नागेन्द्र कुमार,कां.विशाल यादव व महिला आरक्षी शैली कुशवाहा शामिल रहे।
रिपोर्ट :डी.पाण्डेय


No comments