Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

एमडीएम की गुणवत्ता की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों के साथ बैठ कर किया भोजन ग्रहण



रेवती (बलिया) खंड शिक्षा अधिकारी रेवती राकेश सिंह ने शुक्रवार को क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय उदहाँ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा 8 के बच्चों से स्मार्ट क्लास में पढ़ाई होती है के संबंध में पूछताछ की। रसोई घर तथा शौचालय की साफ सफाई का भी निरीक्षण किया। एमडीएम की गुणवत्ता  जांचने के लिए बच्चों के साथ बैठ कर भोजन ग्रहण किया। आधा घंटा के निरीक्षक के समय सभी अध्यापक काफी सजग रहे। इस दौरान सूर्यभान वर्मा,  प्रधानाध्यापक फैहीमुल हक, सहायक अध्यापक साहिल जमाल, शिक्षामित्र रीता वर्मा आदि मौजूद रहीं।



पुनीत केशरी

No comments