बेटे की किसी युवक से हुए विवाद में पूछताछ के लिए थाना लाई पुलिस द्वारा पिटाई से घायल 50 वर्षीय काम शाह का इलाज के दौरान हुई मौत
रेवती, बलिया : सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में गायघाट लाला टोला निवासी 50 वर्षीय प्रौढ़ काम शाह (गोंड) की पुलिस द्वारा पिटाई से घायल होने तथा शुक्रवार की रात उसकी मौत से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। हालांकि वायरल सोशल मीडिया का अखंड भारत द्वारा पुष्टि नहीं की जाती है।
जानकारी के अनुसार काम शाह के पुत्र विशाल शाह का गांव निवासी सूरज रजक के बीच 7 जुलाई को किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। वाद विवाद में विशाल ने सूरज रजक की पिटाई कर दी। इस संबंध में सूरज रजक के तरफ से रेवती थाना में पुलिस को तहरीर दी गई।8 जुलाई को थाना के दो पुलिस कांस्टेबल पूछताछ के लिए विशाल के घर गए तो वह घर पर नही मिला। तब पुलिस द्वारा दिन में लगभग 2 बजे विशाल के पिता काम शाह को पूछताछ के लिए थाना लाया गया। मृतक के दिब्यांग भाई श्याम जी तथा गांव निवासी धर्मेद ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा काम शाह की पिटाई की गई ।
8 जुलाई की शाम मृतक के घर से 100 मीटर पूरब ठगनी माई के मठिया में काम शाह बेहोशी की हालत में पड़े थे। शाम 5 बजे आस पास खेल रहे बच्चों ने इसकी सूचना काम शाह के घर वालों को दी। स्वजन उसे घर लाए तथा गरीबी के चलते 8 व 9 जुलाई को स्थानीय स्तर पर उनका उपचार कराएं। 10 जुलाई को हालत गंभीर होने पर बेहोशी की हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पर भर्ती कराए। डा. द्वारा उपचार के पश्चात उसे जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया गया। बलिया से पुनः वाराणसी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराएं जाने पर इलाज के दौरान 10 जुलाई की रात उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी रीमा देवी,एक विकलांग भाई श्याम जी तथा एक मात्र पुत्र विशाल है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष राजशेखर सिंह का कहना है कि मृतक के लड़के विशाल का गांव के ही एक अन्य युवक सूरज से वाद विवाद में मारपीट हुई थी। विशाल के न मिलने पर 8 जुलाई को उसके पिता काम शाह को दिन में 2 बजे पूछताछ के लिए थाना लाया गया था। पुनः 4 बजे गांव के एक युवक मनीष यादव को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस द्वारा पिटाई किए जाने का आरोप गलत है। मारपीट की बात गांव की राजनीति की वजह से मामले को अनावश्यक तूल दिया जा रहा है।
पुनीत केशरी


No comments