Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में निजी चिकित्सक की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा




बलिया : संदिग्ध परिस्थितियों में हुई निजी चिकित्सक की मौत। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी। उल्लेखनीय है कि डॉक्टर संतोष कुमार 48 वर्ष मूल निवासी ग्राम हरपुर थाना हल्दी बैरिया थाना क्षेत्र के टोला शिवन राय बाजार में क्लीनिक खोलकर प्रैक्टिस करते थे। बुधवार की रात कुछ मित्रों के साथ मछली भोज में शामिल होने के बाद उनके मित्र वापस चले गए। जबकि संतोष अपने क्लीनिक में सोने के लिए चले गए। गुरुवार की सुबह वह अपने बिस्तर पर मृत पाए गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने चांद दियर पुलिस चौकी को दिया। पुलिस ने इसकी खबर डॉक्टर संतोष कुमार के परिजनों को दिया। डॉ संतोष के पुत्र आनंद कुमार ने इत्तेफाकिया  घटना की तहरीर  थाने में दी। बैरिया पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। तब आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल घटना की जांच हो रही है।



By- Dhiraj Singh

No comments