Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ अभी से जुट जाएं : कुमार आशीष




गड़वार (बलिया) कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत रविवार को स्थानीय ब्लॉक के ड्वाकारा हाल में बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि पर्यवेक्षक कुमार आशीष ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी संविधान में विश्वास करते हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से पूरी ताकत के साथ जुट जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस में पदाधिकारी और प्रत्याशी बड़े नाम के आधार पर नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम और सक्रियता के आधार पर बनाए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई व्यक्ति कितना भी बड़ा नाम क्यों न हो, यदि वह संगठन के लिए मेहनत नहीं कर रहा है तो उसे पदाधिकारी या प्रत्याशी नहीं बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले पदाधिकारी और प्रत्याशी ऊपर से थोप दिए जाते थे,लेकिन अब कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श के बाद उनका चयन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि किसी भी संगठन की नींव उसके कार्यकर्ता होते हैं। मूल कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श कर पदाधिकारी और प्रत्याशी बनाए जाने की पहल पार्टी के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि आज सभी की निगाहें कांग्रेस पार्टी और उसके नेता राहुल गांधी पर टिकी हुई हैं। बैठक को पूर्व प्रत्याशी फेफना जैनेन्द्र पाण्डेय,पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह,ओम प्रकाश पाण्डेय ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सरल पाठक,हीरा राम,सुनील शर्मा, हामिद रजा,अबूल फैज आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष सुनील राम एवं संचालन कन्हैया पाण्डेय ने किया।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments