40 वर्षीय ई-रिक्शा चालक की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी
रेवती (बलिया) नगर पंचायत रेवती के वार्ड नंबर.7 निवासी ई-रिक्शा चालक महाराणा प्रताप माली (40 वर्ष) की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई।
महाराणा प्रताप माली रविवार की रात इंटरसिटी ट्रेन से पैसेंजर को उतार कर रात 11 बजे घर के समीप अपनी ई-रिक्शा खड़ी किया। वार्ड नंबर.7 के पुराने घर में खाना खाकर बगल के वार्ड नंबर.5 स्थित नए घर (दुकान) जहां हमेशा सोता था, वही पर सोने चला गया।
सोमवार की सुबह 4 बजे उसके मामा का लड़का ई-रिक्शा चालक प्रदीप, ने घर/ दुकान से पूजा वास्ते अगरबत्ती लाने गया तो घर के अंदर उसे बेहोश देख अवाक रह गया। शोर करते हुए उसने तुरंत घटना की सूचना स्वजनों को दिया। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ लग गई। रोते बिलखते स्वजन भी मौके पर पहुंचे तथा आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पर लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह,एसआई माखन सिंह के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटना के बाबत स्वजनों व मुहल्ले के लोगों से पूछताछ की। मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम द्वारा भी जांच की गई। मृतक के कंधे के पीछे, पीठ, सिर तथा नाक पर चोट के निशान था। उसका मोबाइल गायब तथा स्वीच ऑफ भी था। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। सूचना पर पहुंचे सीओ बांसडीह जय शंकर दुबे बताया कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा। मृतक के पिता मोहन माली तथा माता निर्जला देवी ने उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
आस-पास के कुछ लोगों का कहना था कि मौके पर टेबुल फेन का तार टूटा हुआ था, जिससे बिजली के करंट लगने से मौत का अंदेशा है। महाराणा प्रताप माली की पत्नी निशा देवी 14 वर्षीय पुत्र वैभव प्रताप के साथ पटना मायके रहती है। मृतक से बड़ा एक भाई चंद्रशेखर व छोटा अभिमन्यु कुल तीन भाई। घटना के बाद मृतक की माता निर्जला देवी व स्वजनों के विलाप से आस-पास के लोगों की आंखें नम हो जा रही थी।
पुनीत केशरी



No comments