बैरिया तहसील के कम्प्यूटर कक्ष के सामने इस बात को लेकर युवको ने काटा जमकर , मौके पर पहुँची पुलिस
बलिया : बैरिया तहसील के कम्प्यूटर कक्ष में बाहर से ताला बंद कर भीतर कार्य कर रहे संविदा के कम्प्यूटर ऑपरेटर शैलेस कुमार के साथ गंगा उस पार नौरंगा से आये युवको ने बवाल काटा । बाहर से दरवाजा में ताला बंद करवाकर भीतर काम करने पर आपत्ति जताई कहा हमलोग दूर दूर से अपने कार्य के लिए यहाँ आते है बाहर ताला बंद रहता है और भीतर नाजायज काम होता है। युवको ने कम्प्यूटर कक्ष का ताला खुलवाया इसके बाद बाहर निकल कर कम्प्यूटर ऑपरेटर विरोध प्रकट करने लगे जिसके बाद होहल्ला और हाथापाई हुई। होहल्ला सुनकर कुछ अधिवक्ता बीच बचाव करने मौके पर पहुंचे किन्तु उनकी भी कम्प्यूटर ऑपरेटर से कहासुनी हो गई। इसकी सूचना कम्प्यूटर ऑपरेटर ने तहसीलदार को दी । तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुँचकर मामले को शांत कराया और इसकी सूचना राजेन्द्र प्रसाद सिंह को दी । राजेन्द्र प्रसाद सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुँचे और सीसीटीवी से फुटेज लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
लोगों का कहना है कि तहसील परिसर में अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गई है और आये दिन बवाल हो रहा हैं।
By- Dhiraj Singh


No comments