सांसद ने रेवती रेलवे स्टेशन की स्थिति का लिया जायजा
रेवती (बलिया) सांसद सलेमपुर रमाशंकर विद्यार्थी ने वरिष्ठ सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू के साथ रेवती रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर वतर्मान स्थिति का जायजा लिया। बताया कि रेल प्रशासन द्वारा इस स्टेशन को हाल्ट से क्रासिंग स्टेशन बहाल कर दिया गया है। यात्री सुविधा विस्तार हेतू धन स्वीकृत कर टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी है। वर्तमान में अभी पुराने भवन का ध्वस्तीकरण का कार्य चल रहा है। इसके पश्चात प्रशासनिक भवन, परिचालन संबंधित कार्य नये ट्रैक तथा स्टेशन से संबंधित अन्य सौन्दर्यीकरण का कार्य किया जाना है। जब निर्माण कार्य शुरू होगा तो रेल अधिकारियों के साथ मै पुनः यहां आऊंगा। तभी यात्री सुविधा विस्तार कार्य की पूरी जानकारी दी जाएगी। इस दौरान महाबीर तिवारी फौजी, व्यापार मंडल के विरेंद्र गुप्ता, राजेश केशरी गुड्डू, सपा नेता प्रमोद उपाध्याय, डॉ एस बी यादव, फेकू उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
पुनीत केशरी


No comments