सांसद के रेवती आगमन पर कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों से संबंधित दिए ज्ञापन
रेवती (बलिया) सांसद सलेमपुर रमाशंकर विद्यार्थी के रेवती आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों द्वारा उन्हें विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया गया। सपा नेता पप्पू पांडेय ने नगर पंचायत रेवती के लिए सांसद कोटे से एक मोबाइल ट्रांसफार्मर दिए जाने, बिहारी पांडेय ने रेवती रेलवे स्टेशन जाने वाले क्षतिग्रस्त संपर्क के चौड़ीकरण तथा प्रदीप यादव ने अधूरे रह गए 700 मीटर लंबे रेवती भटवलिया मार्ग के मरम्मत की मांग की। इस दौरान अभय सिंह, हैप्पी पांडेय आदि मौजूद रहे।
पुनीत केशरी


No comments