गो - हत्या निवारण अधिनियम से संबंधित तीन अभियुक्तों सहित दो वाहनों में लदे 13 गोवंश को पुलिस ने किया बरामद बरामद
रेवती (बलिया) पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस द्वारा गो हत्या निवारण अधिनियम के तहत तीन अभियुक्त सहित दो अलग-अलग वाहनों में लदे 13 गोवंश बरामद कर सुसंगत धाराओं के साथ गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान न्यायालय कर दिया गया। थानाध्यक्ष राजशेखर सिंह ने बताया कि गुरुवार को दिन में उप निरीक्षक रमाशंकर यादव हमराह कांस्टेबल राकेश कुमार,अतुल विश्वकर्मा, अनिल सिंह के साथ छेड़ी पुलिया के समीप चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन कर रहे थे। मुखबीर से सूचना मिलने पर बिहार जा रहे एक पिक अप वैन तथा एक टाटा मैजिक को रोक कर जांच की गई। पीक अप पर 8 गोवंश तथा टाटा मैजिक पर 5 गोवंश लदे हुए थे। पिक वैन पर सवार अरूण यादव गोंड निवासी बड़ागांव थाना मनियर,बाल अपचारी अभिषेक कुमार खुटहां बड़ागांव थाना मनियर को गिरफ्तार किया गया। जबकि टाटा मैजिक पर सवार अभियुक्त कूद कर फरार हो गए। उसमें से एक अभियुक्त रविराय उर्फ अभिषेक चडवा थाना सिकंदरपुर को पीछाकर उप निरीक्षक सचिन सरोज ने कुंडा निस्तारण केंद्र मूनछपरा के समीप से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से दो नाजायज चाकू भी बरामद किया गया। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को चालान न्यायालय कर दिया गया।
पुनीत केशरी


No comments