जननायक युगदृष्टा श्रद्धेय चन्द्रशेखर जी की 19वीं पुण्यतिथि पर दूजा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
रेवती (बलिया) दूजा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रजौली, सहतवार में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, जननायक श्रद्धेय चन्द्रशेखर जी की 19वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर किया गया। उपस्थित प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। महाविद्यालय के प्रबंधक अनिरुद्ध सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रद्धेय चन्द्रशेखर जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि जनमानस की पीड़ा को समझने वाले दूरदर्शी राष्ट्रपुरुष थे।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि श्रद्धेय चन्द्रशेखर जी भारतीय लोकतंत्र की उन महान विभूतियों में थे, जिनकी राजनीति सिद्धांत, सत्यनिष्ठा और जनकल्याण पर आधारित थी। उन्होंने अपने संपूर्ण सार्वजनिक जीवन में मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया।
कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमामय संचालन हिन्दी विभागाध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी ने किया।
इस दौरान अध्यापकों व एनसीसी कैडेट्सों द्वारा अलग अलग अलग प्रजाति के पौधो का वृक्षारोपण भी किया गया।
पुनीत केशरी


No comments