Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

"बैरिया के भविष्य का संकल्प" : विजया लक्ष्मी सिंह ने रखा विकास का विजन, कहा- 'राजनीति नहीं, जनसेवा मेरा संकल्प'

 



By- Dhiraj Singh


बलिया : भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री एवं बैरिया विधानसभा की नेत्री श्रीमती विजया लक्ष्मी सिंह ने बुधवार को अपने नवका टोला, बैरिया स्थित जनसेवा कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में "बैरिया के भविष्य का संकल्प' शीर्षक से अपना विकास विजन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका कार्यालय जनता की सेवा के लिए सप्ताह के सातों दिन, 24 घंटे खुला रहता है, जहाँ क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर किसी भी समय आ सकता है।

प्रेस वार्ता में श्रीमती विजया लक्ष्मी सिंह ने कहा कि बैरिया केवल एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि बलिदान, संघर्ष, कृषि, संस्कृति और अपार संभावनाओं की धरती है। वर्षों से उपेक्षित विकास कार्यों को नई गति देने के लिए उन्होंने आठ प्रमुख संकल्पों पर आधारित एक व्यापक विकास दृष्टि पस्तुत की।

उन्होंने कहा कि "मेरा उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि बैरिया की हर समस्या का स्थायी समाधान खोजना है। राजनीति मेरे लिए पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का दायित्व है।"

1. बाढ़ एवं कटान के स्थायी समाधान का संकल्प

2. रोजगार और उ‌द्योगों से आत्मनिर्भर बनेगा बैरिया

3. आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

4. शिक्षा और कौशल विकास को मिलेगी नई दिशा

5. आर्मी भर्ती केंद्र और मिनी स्टेडियम की स्थापना

6. सब्जी शोध संस्थान से किसानों को मिलेगा लाभ

7. शहीद स्मारक को मिले राष्ट्रीय पहचान

8. मंगल पाण्डेय के नाम पर ट्रेन की मंगल पाण्डेय पूरे देश के गौवर 


जनता के लिए हमेशा खुला रहेगा कार्यालय


विजया लक्ष्मी सिंह ने कहा कि उनका कार्यालय केवल राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र नहीं, बल्कि जनसुनवाई और जनसेवा का केंद्र है। उन्होंने कहा कि "मेरा कार्यालय बैरिया की जनता के लिए 24 घंटे खुला है। किसी भी व्यक्ति को अपनी समस्या लेकर किसी भी समय आने में संकोच नहीं होना चाहिए। जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।"


'बैरिया की बेटी' के रूप में बढ़ रहा जनसमर्थन


प्रेस वार्ता के दौरान उपस्थित नागरिकों और समर्थकों ने विजया लक्ष्मी सिंह को "बैरिया की बेटी" कहकर संबोधित किया। क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उनके निरंतर जनसंपर्क, सामाजिक सक्रियता और विकास को लेकर स्पष्ट दृष्टिकोण की सराहना की। अनेक स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि वे उन्हें बैरिया विधानसभा के संभावित भविष्य के नेतृत्व के रूप में देखते हैं।


विजया लक्ष्मी सिंह ने इस स्नेह और विश्वास के लिए क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "यह सम्मान मेरे लिए जिम्मेदारी को और बढ़ा देता है। मैं बैरिया की हर बेटी, हर किसान, हर युवा, हर महिला और हर बुजुर्ग की आवाज़ बनकर काम करती रहूँगी।"


प्रेस वार्ता के समापन पर विजया लक्ष्मी सिंह ने कहा कि "बैरिया का विकास किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक भागीदारी से संभव होगा। मेरा सपना एक ऐसा बैरिया है जहाँ बाढ़ से सुरक्षा हो, युवाओं को रोजगार मिले, किसानों की आय बढ़े, शिक्षा और स्वास्थ्य बेहतर हों तथा हमारी ऐतिहासिक विरासत को राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो। यही 'बैरिया के भविष्य का संकल्प है और यही मेरी जनसेवा की दिशा है।

 




No comments