Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पुलिस ने चार गो-तस्करों को किया गिरफ्तार,11 गोवंश और तीन पिकअप वाहन जब्त




गड़वार(बलिया) स्थानीय थाना पुलिस ने गौ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन पिकअप वाहनों में क्रूरता पूर्वक बांधे गए 11 गोवंश (छह गाय व पांच बछड़े) बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना गड़वार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

बुधवार को उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव अपनी पुलिस टीम के साथ गड़वार पेट्रोल पंप के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर तीन पिकअप वाहनों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में 11 मवेशी बरामद हुए। पुलिस ने मौके से आकाश विश्वकर्मा निवासी सुरवत थाना कासिमाबाद, गाजीपुर,मोहन यादव निवासी अवराकोल थाना कासिमाबाद,गाजीपुर,शिवानंद यादव निवासी सवरुपुर, थाना गड़वार,बलिया व शिवकुमार यादव निवासी बैजनाथपुर थाना बैरिया,बलिया

को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में गड़वार थाने में मुकदमा संख्या 183/2026 के तहत गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5A/8 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बरामद तीनों पिकअप वाहनों को कब्जे में लेकर आरोपियों को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अनिल कुमार यादव,कां. ताहिर खान,कां. विक्रम तिवारी व कां.अनिल कुशवाहा मौजूद रहे।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments