Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

चार माह पूर्व धोखाधड़ी से स्थानांतरित किए गए एक लाख, चौंतीस हजार,पांच सौ तेईस रूपए को पुलिस ने शिकायत कर्ता के खाते में कराया वापस



रेवती (बलिया) पिन्टू साह निवासी गांव पचरुखिया ने साईबर पोर्टल पर आनलाइन शिकायत दर्ज कराई की उसके आईसीआई बैंक के खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने बीते 2 मार्च 2026 को 1,92,600 रूपए धोखाधड़ी से स्थानांतरित करा लिया गया है। थानाध्यक्ष राजशेखर सिंह के निर्देश पर साईबर सेल टीम के कांस्टेबल योगेन्द्र कुमार,शिव प्रसाद, धर्मेंद्र यादव द्वारा शिक़ायतकर्ता के खाते में 1,34,523 रूपए स्थानांतरित करा दिया। खाते में रूपए वापस आने पर शिकायतकर्ता ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।





पुनीत केशरी

No comments