Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

धोखाधड़ी से स्थानांतरित किए गए 5112 रूपए को पुलिस ने शिकायतकर्ता के खाता में कराया वापस



रेवती (बलिया) कस्बा रेवती के वार्ड नंबर चार निवासी पवन कुमार पटेल ने 16 जून को साईबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके यूनियन बैंक के एकाउंट से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी से 30 हजार रुपए स्थानांतरित करा लिया गया है। थानाध्यक्ष राजशेखर सिंह निर्देश पर साईबर सेल टीम के एस आई झुना सिंह, कांस्टेबल योगेन्द्र कुमार,शिव प्रसाद द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायत कर्ता के खाते में 5112 रूपए स्थानांतरित करा दिया गया।



पुनीत केशरी

No comments