Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

भूतपूर्व सैनिक संगठन ने किया ध्वजारोहण,स्वतंत्रता दिवस पर वीर शहीदों को किया नमन

 





गड़वार(बलिया) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भूतपूर्व सैनिक संगठन ने गड़वार ब्लाक परिसर स्थित सैनिक कार्यालय में मुख्य अतिथि आनरेरी कैप्टन जनार्दन सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। पूर्व सैनिक और संघ से जुड़े सदस्यों ने पूरे सम्मान व उत्साह के साथ तिरंगा फहराया। उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम स्थल देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर कैप्टन जनार्दन सिंह ने कहा कि देश सर्वोपरि है और राष्ट्र की सेवा का संकल्प हर नागरिक के जीवन का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने बताया कि सेना में रहते हुए जवानों ने देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। सेवानिवृति के बाद भी समाज व राष्ट्रहित में सेवा जारी रखना उनका मुख्य उद्देश्य है।




 कार्यक्रम उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी, साथ ही आपसी भाईचारा,एकता, सम्मान और देश सेवा की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के जयघोष से पूरा वातावरण देशभक्ति मय हो गया। इस अवसर पर कैप्टन अशरफ खां,अध्यक्ष नायब सुबेदार प्रेमचन्द शर्मा,महामंत्री आनरेरी कैप्टन हरेराम यादव,कोषाध्यक्ष सुबेदार मु.हासिम, उपकोषाध्यक्ष हवलदार इंद्रजीत वर्मा,महासचिव आनरेरी कैप्टन सज्जन राम,मीडिया प्रभाती सुबेदार मु. जेड.सलाम,सुबेदार मु.निजामुद्दीन, हवलदार बृजनाथ, राजेन्द्र तिवारी, मकबूल आलम, जगन्नाथ यादव आदि शामिल रहे।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments