Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

आकर्षक झांकियों व गाजा बाजा के साथ निकला चार अखाड़ों का ऐतिहासिक महाबीरी झंडा जुलूस



 




रेवती (बलिया) नाग पंचमी पर्व पर नगर के चार अखाड़ों का ऐतिहासिक महाबीरी झंडा जुलूस गाजा बाजा के साथ प्रारंभ हुआ। उत्तर टोला महाबीर स्थान अखाड़ा नंबर एक पर, खुदादीन अखाड़ा नंबर दो, बस स्टैंड बजरंगी अखाड़ा नंबर तीन तथा तुरहा टोली अखाड़ा नंबर चार के क्रमशः मिलान के पश्चात अखाड़ादार क्रमशः राजा चौधरी, घूरा राजभर,भोला ओझा, कौशल तुरहा के नेतृत्व में नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान किया। अलग अलग अखाड़ों में मौजूद युवक डीजे की धुन पर वंदेमातरम, भारत माता की जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। बीच बीच में कला कौशल का प्रदर्शन किया। 




भगवान शिव का शिवलिंग, हनुमान जी, भगवान शिव पार्वती तथा राधा कृष्ण की नृत्य करते हुए झांकी लोगों के श्रद्धा का केंद्र रहीं। जुलूस में नगर पंचायत रेवती के अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पांडेय, भाजपा नेता मांडलू सिंह, समाजसेवी राजेश गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, पप्पू पांडेय, पप्पू केशरी,रवि उपाध्याय आदि मौजूद रहे। शान्ति व सुरक्षा के मद्देनजर एसडीएम बांसडीह पुष्कर मिश्र, सीओ बैरिया आलोक गुप्ता के अलावा थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, थानाध्यक्ष सहतवार प्रशान्त चौधरी, थानाध्यक्ष दुबहड अनुपम जायसवाल, दोकटी ,हल्दी पुलिस आदि मौजूद रहे।




पुनीत केशरी

No comments