Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बारिश में भी आस्था पर भारी पड़ा नाग पंचमी का उत्साह, असना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

 





मनियर (बलिया)। थाना क्षेत्र के असना गांव में श्रावण मास के शुक्ल पक्ष के पंचमी तिथि को नाग पंचमी के अवसर पर राम जी बाबा और रामू बाबा के स्थान पर लगने वाला वार्षिक मेला सोमवार को बारिश के बावजूद पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजित हुआ। नाग पंचमी के अवसर पर घर-घर नाग देवता पूजे गए अपने-अपने घरों पर लोगों ने गाय के गोबर का नाग देवता का प्रतिबिंब बनाकर दूध लव चढ़ाया सुबह से ही रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई और सैकड़ों की संख्या में लोग राम राम जी बाबा के स्थान पर पहुंचेश्रद्धालुओं ने बाबा के स्थान पर दूध, लावा, रोट सहित विभिन्न पूजन सामग्री अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। बारिश के बावजूद सड़क पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से मेले का माहौल भक्तिमय बना रहा।स्थानीय लोगों के अनुसार, राम जी बाबा और रामू बाबा के स्थान की विशेष मान्यता है। लोगों का विश्वास है कि सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति को यहां लाने पर बाबा की कृपा से सर्प का विष उतर जाता है। इसी आस्था के चलते नाग पंचमी के दिन दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में झंडा पताका लिए डीजे पर नाचते झुमते हुए बाबा के स्थान पर पहुंचे। हालांकि, सर्पदंश की स्थिति में तत्काल चिकित्सकीय उपचार लेना आवश्यक है।




हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नाग पंचमी पर लगे मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए क ई थाने कि फोर्स सहित मनियर पुलिस सक्रिय रही। थाना प्रभारी मनियर अजय कुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्था संभालते रहे।बारिश के बीच श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ ने यह साबित कर दिया कि आस्था के सामने मौसम की बाधा भी फीकी पड़ गई। बाबा के स्थान पर दिनभर श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहा और पूरा क्षेत्र मेले की रौनक से गुलजार रहा।


रिपोर्ट - मनु तिवारी

No comments