Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से चाकू बरामद





गड़वार(बलिया) अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गड़वार पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक चाकू भी बरामद किया है। बरामदगी के बाद मुकदमें में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है। थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को उपनिरीक्षक अब्दूल हफीज पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मुकदमा संख्या 206/2026 से संबंधित आरोपी कृष्णा चौहान उर्फ शेरू चौहान को सरया गांव के समीप गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से मनियर थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव का निवासी है और वर्तमान में सुखपुरा थाना क्षेत्र के नगरी,पटखौली में रह रहा था। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। इसके आधार पर मुकदमें में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय चालान कर दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अब्दूल हफीज,हेड कांस्टेबल जिलाजीत सरोज, कांस्टेबल जितेन्द्र चौरसिया व कांस्टेबल स्वराज यादव शामिल रहे।

रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments