मुकदमें में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
गड़वार(बलिया) अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस को सफलता मिली है। गड़वार थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 101/2026 से संबंधित एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन व थानाध्यक्ष गड़वार हितेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही थी। इसी क्रम में मंगलवार को उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे।मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बीएनएस से संबंधित विभिन्न धाराओं में नामजद आरोपी स्थानीय थाना क्षेत्र के त्रिकालपुर निवासी इन्द्रजीत कुमार यादव पुत्र काशीनाथ यादव को जिगनी रेलवे क्रासिंग और पुल के बीच सड़क के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय चालान कर दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव,कांस्टेबल श्रवण कुमार, कांस्टेबल मानसिंह मौजूद रहे।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments