Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कांग्रेस पार्टी के आजीवन सदस्य रहे दूधनाथ पाण्डेय का निधन, शोक सभा कर दी श्रद्धांजलि




गड़वार (बलिया) क्षेत्र के जनऊपुर गांव निवासी व कांग्रेस पार्टी के आजीवन सदस्य रहे दूधनाथ पाण्डेय(73) का निधन बुधवार को हो गया। वे अविवाहित थे। उनका अंतिम संस्कार महावीर घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके अनुज सुरेन्द्र नाथ  पाण्डेय ने दी। जनऊबाबा साहित्यिक संस्था निर्झर के तत्वाधान में बुधवार को हनुमत सेवा ट्रस्ट जनऊपुर के परिसर में दूधनाथ पाण्डेय के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस जनों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के दो मिनट मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की गई। उत्तर-प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य कन्हैया पाण्डेय ने कहा कि स्व.दूधनाथ पाण्डेय ने जीवनभर कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने का कार्य किया। उन्हें क्षेत्र में नेता जी के नाम से पहचान थी। उनका सरल स्वभाव,मिलनसार व्यक्तित्व और संगठन के प्रति समर्पण सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। शोक सभा में पूर्व प्रधान प्रेम नारायन पाण्डेय,राजेश पाण्डेय,राजकुमार गुप्ता,विवेकानंद पाठक,जैनेन्द्र पाण्डेय मिंटू,विजय शंकर पाण्डेय मौजूद रहे।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments