"रूरल पैड गर्ल" स्मृति सिंह ने मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर ग्रामीण बेटियों को किया जागरूक
रतसर (बलिया) ग्रामीण क्षेत्रों की किशोरियों को सुरक्षित एवं स्वच्छ पीरियड केयर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रतसर कला की निवर्तमान ग्राम प्रधान व प्रख्यात समाजिक कार्यकर्ता स्मृति सिंह की पहल पर एवरटीन के सहयोग से रतसर कला के सरकारी स्कूल एवं रतसर इंटर कॉलेज की छात्राओं को निःशुल्क सैनिटरी पैड,पीरियड ट्रैकर,पीरियड कैलेंडर वितरित किए गए। इस अवसर पर इंटर कालेज के लड़के व लड़कियों का स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सकों की टीम द्वारा कराया गया। इस अवसर पर स्मृति सिंह ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के लिए सुरक्षित मासिक धर्म आज भी एक चुनौती है। मासिक धर्म को लेकर झिझक और भ्रांतियां दूर करने के साथ ही किशोरियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना जरूरी है।उन्होंने कहा,“हर बेटी को सुरक्षित मासिक धर्म,स्वास्थ्य और सम्मान का अधिकार है। मेरा प्रयास है कि कोई भी बेटी साधनों के अभाव में अपनी पढ़ाई या स्वास्थ्य से समझौता न करे।” स्मृति सिंह ने इस पहल में सहयोग के लिए एवरटीन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी ग्रामीण किशोरियों के बीच मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान जारी रहेगा। इस अवसर पर रतसर इंटर कालेज के प्रबंधक मुक्तानंद सिंह, अक्सा फाउंडेशन की सचिव दीप्ती सिंह,सीएचसी अधीक्षक डा.राकिफ अख्तर, डा.आर.के.सिंह, डा.सोफिया तव्वसुम,रीजनल मैनेजर पान हैल्थ कल्याण नाथ, चिकित्सक गण, पैरामेडिकल स्टाफ सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments