विधायक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
मनियर (बलिया)। आजादी के अमृत भाव और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ बुधवार को मनियर कस्बे में भव्य तिरंगा यात्रा करीब 12:30 बजे विधायक केतकी सिंह के नेतृत्व में निकली गई । मनियर इंटर कॉलेज परिसर से शुरू हुई इस यात्रा का नेतृत्व बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने स्कुटी चलाकर किया। हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग यात्रा में शामिल हुए। यात्रा मनियर इंटर कॉलेज से रवाना होकर कस्बे के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए पुनः मनियर इंटर कॉलेज पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। विधायक केतकी सिंह स्वयं स्कूटी चलाते हुए तिरंगा यात्रा में शामिल रही। पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों और तिरंगे के साथ लोगों में उत्साह देखने को मिला।यात्रा में विधायक केतकी सिंह के साथ पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान भी शामिल रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में भाग लिया और राष्ट्र के प्रति एकता एवं सम्मान का संदेश दिया।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। उपजिलाधिकारी बांसडीह पुष्कर मिश्रा,क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा एवं मनियर थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ यात्रा के दौरान मौजूद रहे। पुलिस टीम ने पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था संभाली।तिरंगा यात्रा के दौरान कस्बे में देशभक्ति का माहौल नजर आया। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने यात्रा को भव्य रूप प्रदान किया। इस मौके पर श्रीनिवास मिश्र, शारदानंद साहनी, योगेंद्र सिंह, सत्येंद्र पाठक उर्फ लड्डू पाठक, सतीश सिंह, टुनटुन सिंह, पिंटू सिंह,सर्वेन्दर सिंह सतिश सिंह विनोद सिंह, राजेश सिंह, कन्हैया सिंह, सीतांशु गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट - मनु तिवारी



No comments