राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई गई कृमिनाशक दवा, डा.शैलेन्द्र सिंह रावत ने दवा खिलाकर किया शुभारंभ
मनियर (बलिया)। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत सोमवार को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मनियर डा. शैलेन्द्र सिंह रावत ने प्रज्ञा पब्लिक स्कूल घाटमपुर मनियर पर पहुंचकर नन्हें मुन्ने बच्चे को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर अभियान की शुरुआत की।अभियान के अंतर्गत हास्पिटल के समस्त सरकारी कर्मचारी मौजूद रहे। बताया गया कि बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। इस अवसर पर डा. ने कहा कि प्रत्येक छह माह के दौरान हर व्यक्ति को एल्बेंडाजोल की दवा का सेवन करना चाहिए।उन्होंने कहा कि पेट में हानिकारक कीड़े आदि होने के कारण जो ऊर्जा खानपान से व्यक्ति को मिलनी चाहिए, वह उसे पूरी तरह नहीं मिल पाती है। पेट में मौजूद कीड़े आवश्यक पोषक तत्वों को चूस लेते है,जिससे बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास अवरुद्ध हो जाता है। ऐसे में निर्धारित समय पर एल्बेंडाजोल की दवा लेनी चाहिए।ताकि कोई भी पात्र बच्चा कृमिनाशक दवा के सेवन से वंचित न रहे। इस मौके पर डा. संजय तिवारी, अंजनी पांडेय, पराशर मुनिपाल सहित स्कूल सभी अध्यापक मौजूद रहे।
रिपोर्ट : मनु तिवारी


No comments