Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई गई कृमिनाशक दवा, डा.सिद्धि रंजन ने दवा खिलाकर किया शुभारंभ

 



बेरूआरबारी(बलिया) राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत सोमवार को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा.सिद्धि रंजन ने एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर अभियान की शुरुआत की।अभियान के अंतर्गत ब्लाक के समस्त सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी प्राथमिक विद्यालय,उच्च प्राथमिक विद्यालय,इंटर कालेज तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। इस अवसर पर डा. सिद्धि रंजन ने कहा कि प्रत्येक छह माह के दौरान हर व्यक्ति को एल्बेंडाजोल की दवा का सेवन करना चाहिए।उन्होंने कहा कि पेट में हानिकारक कीड़े आदि होने के कारण जो ऊर्जा खानपान से व्यक्ति को मिलनी चाहिए, वह उसे पूरी तरह नहीं मिल पाती है। पेट में मौजूद कीड़े आवश्यक पोषक तत्वों को चूस लेते है,जिससे बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास अवरुद्ध हो जाता है। ऐसे में निर्धारित समय पर एल्बेंडाजोल की दवा लेनी चाहिए।बीपीएम विनय यादव ने बताया कि ब्लाक में विभाग की ओर से एक से 19 वर्ष के 61,400 बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। यदि किसी कारणवश कोई बच्चा 10 अगस्त को कृमिनाशक दवा का सेवन नही कर पाता है तो उसे माप-अप दिवस 14 अगस्त को दवा खिलाई जाएगी,ताकि कोई भी पात्र बच्चा कृमिनाशक दवा के सेवन से वंचित न रहे। इस मौके पर डा. आर.के.श्रीवास्तव, डा.एस.के.सिंह,डा.पी.के.शुक्ला,धर्मेन्द्र सिंह,बीसीपीएम संतोष सिंह, बैम विनय अग्रवाल, डाटा आपरेटर विश्वेन्द्र चौरसिया, अरुण कुमार, राघवेन्द्र आदि मौजूद रहे।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments