Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पुलिस ने बिहार बॉर्डर पर बन रहे लगभग 3 हजार लीटर कच्ची शराब अवैध लहन नष्ट कर , निर्माण पर कसा शिकंजा



मनियर (बलिया)। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मनियर  पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को दियारा क्षेत्र के टुकड़ा नंबर-02 से लगे बिहार बॉर्डर पर छापेमारी कर लगभग 3,000 लीटर अवैध लहन को नष्ट कर दिया।थाना प्रभारी मनियर  बृजेश कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिहार सीमा से सटे दियारा क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध लहन बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। हालांकि, छापेमारी के समय मौके पर शराब बनाने वाला कोई व्यक्ति नहीं मिला।पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई को अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ मनियर पुलिस की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी मनियर उपनिरीक्षक बृजेश कुमार राय, उप निरीक्षक संजय यादव, उप निरीक्षक धनंजय सिंह, उप निरीक्षक रमेशचन्द्र यादव, का0 अनुराग यादव, का0 हरेराम गुप्ता, का0 दीपक, का0 सिकेन्द्र गुप्ता, का0 चन्दन गुप्ता, का0 अभिषेक दुबे, का0 सचिन सिंह, का0 हरिओम, का0 रविप्रताप मौर्य एवं का0 मुकेश यादव शामिल रहे।



रिपोर्ट - मनु तिवारी

No comments