Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

थाना रेवती व आबकारी टीम की संयुक्त छापामारी में 1800 लीटर लहन नष्ट,50 लीटर शराब बरामद



रेवती (बलिया) स्थानीय थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह व आबकारी निरीक्षक विमलेश कुमार बलिया द्वारा संयुक्त रूप से नगर के वार्ड नंबर 2 के दलित बस्ती तथा भाखर गांव में अलग अलग की गई औचक छापामारी के दौरान 1800 लीटर लहन नष्ट किया गया। अवैध कच्ची शराब बनाने की 10 भट्टियां तोड़ी गई। 50 लीटर कच्ची शराब बरामद किया गया। पुलिस व आबकारी टीम की औचक छापामारी की भनक लगते ही अवैध कच्ची शराब बनाने के धंधे में संलिप्त धंधेबाजों में खलबली मच गई। खर पतवार का आड़ लेते हुए सभी इधर उधर भाग खड़े हुए। थानाध्यक्ष ने बताया कि आबकारी टीम द्वारा दो मुकदमा पंजीकृत किया गया। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।



पुनीत केशरी

No comments