ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत
रेवती (बलिया) छपरा बलिया रेल खंड के रेवती व सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के बीच दलछपरा गांव के समीप मंगलवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय दलछपरा गांव निवासी पिन्टू साहनी की मौत हो गई।
पिन्टू साहनी मंगलवार की शाम घर से निकल कर रेलवे ट्रैक के उस पार जा रहा था। इसी बीच अप गरीब नवाज एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। आस पास बकरी चरा रही महिलाओं ने गांव के लोगों को जानकारी दी। मृतक के भाई मुन्ना साहनी ने शव की शिनाख्त की। सूचना पर पहुंची रेवती पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की गई। मृतक पांच भाई हैं। अभी इसकी शादी नहीं हुई है। घटना के बाद मृतक की माता फुलवंती देवी व स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।
पुनीत केशरी


No comments