Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

महावीरी पूजन के लिए किया गया ध्वज स्थापित, 30 अगस्त को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

 



गड़वार(बलिया) शौर्य दिवस पर महावीरी पूजन के लिए मंगलवार को ध्वज स्थापना की गई। वार्ड नम्बर 14 स्थित हनुमान मंदिर,बाजार स्थित पूजन स्थल,रामलीला मंच तथा फेफना- बलिया तिराहा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर ध्वज स्थापना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई। बैंड-बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए श्रद्धापूर्वक पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया। कार्यक्रम में स्थापना मूर्ति स्थापना,जागरण 29 को व भव्य शोभायात्रा 30 अगस्त को निकलेगी। इस अवसर पर भाजपा नेता मन्नु सिंह, रिषि वर्मा,मुन्ना सिंह,आचार्य संतोष तिवारी,राहुल सोनी,अजीत सोनी,राहुल खरवार,करन साहनी,शंकर भारती,अभिजीत गुप्ता,राजू ठाकुर आदि मौजूद रहे।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments