टाऊन फीडर से संबद्ध 10 एमवीए ट्रांसफार्मर में आग लगने से देर शाम तक नगर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति रही ठप्प
रेवती (बलिया) विद्युत उप वितरण खण्ड रेवती के टाऊन फीडर से संबद्ध 10 एमबीए के ट्रांसफार्मर में मंगलवार को दिन में एक बजे लगीं आग से नगर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति देर शाम तक ठप्प रही। आये दिन केबिल तार के गलने, स्पार्किंग आदि के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रहना लगभग सामान्य सी बाते हो गई है। लोड के कारण घंटे घंटे पर ट्रिपिंग से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिम्मेदार मौन साधे हुए हैं।
पुनीत केशरी


No comments