Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पुलिस पर फ्राड कर बैक खाते से निकली गयी लाखों रूपये में से 10, 955 रू धनराशि पीड़ित के खाते में कराया वापस

 



मनियर, बलिया ।उल्लेखनीय है कि पीड़ित/ आवेदक मनियर थाने पर तैनात हेड कांस्टेबल (दीवान) कमला यादव  के बैंक खाते से दिनांक- 30.05.2026 को रु0- 1,13,861/- का फ्राड किया गया। जिसकी जानकारी होने पर पीड़ित/ आवेदक उपरोक्त द्वारा एन सी आर व थाना स्थानीय पर शिकायत दर्ज कराया गया। नोडल साइबर सेल बलिया के संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण तथा  क्षेत्राधिकारी बांसडीह  जयशंकर मिश्र के मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष मनियर अजय कुमार त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में थाना मनियर साईबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा संबंधित बैंकिंग संस्थाओं एवं तकनीकी माध्यमों से धोखाधड़ी की गई धनराशि रु0- 1,13,861/- रुपये मे से रु0- 10,955/- को होल्ड कराया गया । तत्पश्चात एम आर एम  पोर्टल पर संम्बधित धारा के तहत होल्ड धनराशि 10,955/- रुपये को आवेदक उपरोक्त के बैंक खाते में मंगलवार को वापस कराया गया है । अपनी धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक/ पीड़ित उपरोक्त द्वारा बलिया पुलिस एवं थाना मनियर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सराहना की गई ।

रिपोर्ट - मनु तिवारी

No comments