Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति के द्वितीय चरण में छात्रों को किया गया जागरूक




रेवती (बलिया) राष्ट्रीय कृमी मुक्ति दिवस के द्वितीय चरण के तहत रेवती इंटर कॉलेज के प्रांगण में एक विशेष जागरूकता और दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी रेवती डॉ. धर्मराज के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यालय के बच्चों के साथ-साथ उपस्थित पुलिस विभाग की टीम को भी एल्बेंडाजोल (Albendazole) की टेबलेट खिलाई और सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि कृमि (पेट के कीड़े) शरीर के विकास में बाधा डालते हैं। इससे एनीमिया (खून की कमी) और कुपोषण जैसी समस्याएं हो सकती हैं। समय पर एल्बेंडाजोल की गोली खाने से इन बीमारियों से बचा जा सकता है। टीम ने दवा खिलाने के साथ-साथ साफ-सफाई रखने, हाथ धोकर खाना खाने और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी।इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन का आपसी समन्वय देखने को मिला। कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी रेवती डॉ. धर्मराज, स्वास्थ्य विभाग की टीम से डॉ. बद्री राज यादव, डॉ. ममता पांडे, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (BPM) शशि कुमार सिंह और ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर (BCPM) वीरेंद्र विक्रम सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं, बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से श्री सूर्यभान कुशवाहा और पुलिस विभाग के जवान व अधिकारी उपस्थित रहे।



पुनीत केशरी

No comments