Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पुलिस द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा कस्बा



मनियर (बलिया)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुधवार की शाम मनियर पुलिस द्वारा थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। शाम करीब छह बजे मनियर थाने से शुरू हुई तिरंगा यात्रा में पुलिसकर्मी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के जोश के साथ आगे बढ़े।यात्रा मनियर थाना परिसर से निकलकर मनियर बस स्टैंड होते हुए कस्बे के विभिन्न मार्गों से गुजरी और वापस थाना परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान आगे ई-रिक्शा पर देशभक्ति गीत बजाए जा रहे थे, जिससे पूरे माहौल में राष्ट्रभक्ति का उत्साह दिखाई दिया।तिरंगा यात्रा में पैदल चल रहे पुलिसकर्मियों के हाथों में लहराते तिरंगे आकर्षण का केंद्र रहे। उनके पीछे सरकारी वाहन तथा 112 नंबर की पुलिस गाड़ियां भी चल रही थीं। पुलिस वाहनों के साथ निकली तिरंगा यात्रा ने कस्बे में देशभक्ति का संदेश दिया।थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में निकली इस यात्रा के दौरान पुलिसकर्मियों में खास उत्साह देखने को मिला। तिरंगा यात्रा के माध्यम से पुलिस ने लोगों को राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति सम्मान का संदेश दिया।



रिपोर्ट - मनु तिवारी

No comments