हाल्ट घोषित होने के तीन वर्ष बाद स्टेशन के पुराने भवन को ध्वस्त करने की प्रक्रिया से रेवती स्टेशन पर यात्री सुविधा विस्तार कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों हर्ष
रेवती (बलिया) हाल्ट घोषित होने के तीन वर्ष बाद स्टेशन के पुराने भवन को जेबीसी मशीन से ध्वस्त किए जाने से रेवती रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा विस्तार कार्य शुरू होने पर लोगों में प्रसन्नता व्याप्त हो गई।
छपरा बलिया रेल खंड पर स्थित रेवती रेलवे स्टेशन को रेल प्रशासन द्वारा हाल्ट से पुनः क्रासिंग स्टेशन बहाल करने के बावजूद यात्री सुविधा विस्तार कार्य शुरू नहीं होने से क्षेत्रवासियों में गहरा आक्रोश व्याप्त था। अप्रैल 2023 में रेल प्रशासन द्वारा आजादी से पूर्व स्थापित रेवती रेलवे स्टेशन को स्टेशन से हाल्ट घोषित कर दिया गया। इसके विरोध में एक दर्जन से अधिक धरना प्रदर्शन, ज्ञापन के साथ 20 अक्टूबर 2024 से 29 दिसंबर 2024 तक लगातार 71 दिन सर्वदलीय जन आंदोलन चलाया गया। रेल प्रशासन द्वारा इसको संज्ञान में लेते हुए जनवरी 2026 में इसे हाल्ट से क्रासिंग स्टेशन बहाल कर यात्री सुविधा विस्तार के लिए करोड़ों रुपए का बजट स्वीकृत किया गया। जून 2026 तक टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी थी। बावजूद कार्य शुरू नहीं होने से क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त था।
बुधवार को स्टेशन के पुराने भवन को ध्वस्त करने की प्रक्रिया से स्टेशन बहाल करो संघर्ष समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण पांडेय, संयोजक ओम प्रकाश कुंवर,समाज सेवी सुनीता पांडेय, नगर पंचायत रेवती के अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पांडेय, महाबीर तिवारी फौजी सहित ब्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विरेंद्र गुप्ता , महामंत्री राजेश केशरी गुड्डू आदि ने रेलमंत्री व रेल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है
पुनीत केशरी


No comments